गाइड · बुज़ुर्ग और परिवार

बुज़ुर्गों के लिए दवा रिमाइंडर: ऐसा सेटअप जो टिके

रिमाइंडर तब काम करता है जब वह आसानी से दिखे, आसानी से सुनाई दे और जवाब देना आसान हो। इन छह जाँचों को एक बार देख लें, अकेले या किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ।

  • 5 मिनट में पढ़ें
  • 6 जाँचें
  • अकाउंट की ज़रूरत नहीं

अंतिम समीक्षा: 13 अक्तूबर 2026 · RisuLabs

आपकी छह जाँचें

  1. टेक्स्ट को पढ़ने में आसान बनाएँ

    Android सेटिंग्स में फ़ॉन्ट का आकार और डिस्प्ले का आकार बढ़ाएँ। रिमाइंडर और दवाओं की सूची उसी के हिसाब से दिखते हैं।

  2. ऐसी आवाज़ चुनें जो आपका ध्यान खींचे

    साफ़ आवाज़ चुनें और देखें कि सिर्फ़ रिंगर नहीं, नोटिफ़िकेशन की आवाज़ भी तेज़ है।

  3. हर समय को अपने दिन से जोड़ें

    नाश्ता, दोपहर का खाना और सोने का समय 08:00, 13:00 और 22:00 से ज़्यादा आसानी से याद रहते हैं।

  4. दोबारा याद दिलाने वाला रिमाइंडर चालू करें

    अगर खुराक दर्ज नहीं की गई, तो Oclo थोड़ी देर बाद फिर याद दिलाता है, ताकि छूटी हुई खुराक छूटी ही न रह जाए।

  5. रिमाइंडर आने दें

    Oclo के लिए नोटिफ़िकेशन और अलार्म की अनुमति दें, और उसे बैटरी बचाने वाली किसी भी सूची से हटा दें, ताकि फ़ोन उसे चुप न कर दे।

  6. किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ साझा करें

    सेटअप को QR कोड या लिंक से भेजें, ताकि परिवार का कोई सदस्य वही सूची देख सके। किसी को अकाउंट नहीं चाहिए।

Oclo रिमाइंडर और रिकॉर्ड रखने का टूल है, चिकित्सकीय सलाह नहीं। हर दवा कैसे और कब लेनी है, यह अपने फ़ार्मासिस्ट से पूछें।

इन्हें Oclo में सेट करें

दोबारा याद दिलाने वाले रिमाइंडर, एक टैप में दर्ज करना और साफ़ इतिहास। मुफ़्त, बिना अकाउंट।

Google Play पर पाएँ